पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News While Playing With Children In Lalana 4 Year Old Shivam Went To The Pond Fell In The Middle While Filling The Pitcher Drowned By Drowning

ललाना में बच्चों के साथ खेलते समय 4 वर्षीय शिवम तालाब किनारे गया, पिचकारी भरते समय बीच में गिरा, डूबने से माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव ललाना में तालाब से पिचकारी भरते समय 4 साल का शिवम पानी में डूब गया। साथ खेल बच्चाें ने शाेर मचाया ताे लाेगाें ने पानी से बच्चे काे बाहर निकाला। पहले एक निजी अस्पताल में उसे ले जाया गया। इसके बाद सिटी सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां उसे मृत घाेषित कर दिया। बच्चे के शव काे सिटी सिविल अस्पताल में रखा गया है। साेमवार काे पाेस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव काे परिजनाें काे साैंपा जाएगा।

मृतक शिवम के परिजन हरमेल सिंह ने बताया िक गांव के टिंकू का 4 वर्षीय बेटा शिवम अभी आंगनबाड़ी में जाता था। रविवार काे वह बच्चाें के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते शिवम तालाब से पिचकारी में पानी भरने लगा, मगर उसी दाैरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चाें ने शाेर मचाया ताे इस घटना का पता चल सका। लाेगाें की सहायता से शिवम काे तालाब से बाहर निकाला गया। बेसुध हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। शिवम का छाेटा भाई अभी करीब 6 महीने का है। उसके पिता टिंकू प्लंबर हैं।

खबरें और भी हैं...