पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के 2 मामलों में महिला गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धोखाधड़ी के दो मामलों में सीआईए-नारायणगढ़ ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। उसे काेर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हरजीत सिंह निवासी माॅडर्न कांप्लेक्स बराड़ा ने 20 जुलाई 2019 को थाना बराड़ा में शिकायत दी थी कि आरोपी रोहित नागपाल निवासी गांव राजोली, गुरविंद्र सिंह निवासी बराड़ा, मनोज निवासी जीरकपुर जिला मोहाली, सौरव निवासी शाहाबाद, संदीप निवासी लाडवा व दो आरोपित महिलाओं ने 27 जून से 9 जुलाई 2019 के दौरान विदेश भेजने के मामले में उससे बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी की है।

वहीं, नमजीत सिंह निवासी बसंतपुरा बराड़ा ने 20 जुलाई 2019 को थाना बराड़ा में शिकायत दी थी कि आरोपी रोहित नागपाल, गुरविंद्र सिंह, मनोज, सौरव, राजन उर्फ संदीप व दो महिलाओं ने 31 मई से 9 जुलाई 2019 के दौरान विदेश भेजने के नाम पर उससे बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी की है।

खबरें और भी हैं...