पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नारी तेरी अमर कहानी गीत गाकर महिला दिवस मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला | निकलसन रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सदर मंडल महिला मोर्चा प्रधान विजय गुप्ता ने “नारी तेरी अमर कहानी’ गीत गाते हुए महिला दिवस पर प्रकाश डाला। महिलाओं को स्वयं सशक्त बनाने पर और बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर बल दिया गया। इस दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के हित में आरंभ की गई योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा से नीरू अग्रवाल, अंजू सिंह, सुनीता अरोड़ा, काजल पासी, आरती सहगल, कंचन हीरा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बबीता राजवंशी, शांति देवी, सुनीता दुग्गल, पूजा शर्मा, ज्योति, अंजू सिंह, रुचि सहगल, काजल पासी, ज्योति, तन्नू, रीतू, दिपाली, शशि तिवारी व अन्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...