महिलाओं ने बिना गैस के खाना पकाया
बराड़ा| बराड़ा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महिला दिवस के अवसर पर प्रयास महिला कोऑर्डिनेटर डॉ. इंदु विज की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुअा। भंबोली से आई दीपिका गुप्ता ने महिलाओं को बिना गैस के कुकिंग के बारे में बताया। इसके बाद महिलाओं ने बिना गैस के खाना पकाया। महिलाओं ने फन गेम का भी लुत्फ उठाया। मौके पर नीति जैन, मोनिका कालड़ा, बसंतपुरा प्रभारी नीरू शर्मा, डुलियाणा की प्रभारी अनु कौशिक, साहा प्रभारी अंजु सिंह, प्रवक्ता प्रीति छाबड़ा, बराड़ा गांव की प्रभारी पुनीत शर्मा, मंजुला सिंगला, अनुपमा सिंगला, रितु सिंगला, रमा छाबड़ा, महक सिंगला, वीना, रिया सिंगला, शीतल, दृष्टि,अंशीमा, वसुधा, गगन व आरुषि सहित अन्य माैजूद रहे।