महिला दिवस पर ग्राम सभा में महिलाओं काे किया जागरूक
अम्बाला सिटी | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाभर में सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का अायाेजन किया गया। जिला परिषद के कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत मटेड़ी जट्टां, धुराला, मोखा माजरा, रवालों, लदाना, बहबलपुर, माजरी, लखनौर साहिब, मरदो साहिब, ललाना, बेगोमाजरा, जोधपुर व अन्य पंचायतों में सभाएं की गई। जिसमें महिलाओं काे उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।