पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर कार्य क्षेत्र में उन्नति कर रहीं महिलाएं: डाॅ. राजेंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला | सनातन धर्म कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के अंतिम दिन वूमन सेल ने एक प्रतीक चिन्ह तैयार किया। जिसका मकसद वूमेन सेल को नए रूप के साथ-साथ नहीं पहचान देना है। इसमें स्त्री पर आधारित उसकी स्वतंत्रता का घोतक है। महिलाएं संसार के हर कार्यक्षेत्र में उन्नति कर रही हैं। प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस प्रतीक चिन्ह का विधिवत रूप से अनावरण किया। डॉ. नवीन गुलाटी व डॉ. परमजीत कौर भविष्य में वूमन सेल के प्रत्येक गतिविधि में इस प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल करेगा। कार्यक्रम में प्रोफेसर हिना, प्रोफेसर छवि व किरण समेत अन्य सदस्य माैजूद रहे।
खबरें और भी हैं...