महिला सदस्य रेलवे यूनियन का अहम हिस्सा: बाजवा
नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य पर यूनियन कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनियन की तीनों शाखाओं से महिला पदाधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया। यूनियन के मंडल सचिव सीएस बाजवा ने कहा कि महिला सदस्य यूनियन का अहम हिस्सा हैं और वह आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।महिला विंग से सीमा बाबर, शीला व रजनी ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। युवा संयोजक अजय गौड़ ने कहा कि महिलाओं की यूनियन में बराबर की भागीदारी है। कार्यक्रम में यूनियन की कैरिज एंड वैगन, डीआरएम और मेन कांपलेक्स ब्रांच से करीब 50 महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं व यूनियन नेता।