पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Work Of Railway Underpass Near Dukheri Gate Driver Stuck In Mud Walking Was Also Feared

दुखेड़ी फाटक के पास रेलवे अंडरपास का काम लटका कीचड़ में फंसे वाहन चालक, पैदल चलना भी दुश्वार हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुखेड़ी फाटक के पास रेलवे के अंडरपास के निर्माण के चलते जगह-जगह कीचड़ फैला है जिससे राहगीराें काे अाने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दाेपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। इस अंडारपास के काम में रेलवे का ठेकेदार लेटलतीफी बरत रहा है और 20 दिन पहले रोड की खुदाई कर भूल गया। इसलिए खुड्डा खुर्द, कलां, सपेड़ा, मिट्ठापुर, ब्राह्मण माजरा, करधान, नग्गल, खोजकीपुर से रेलवे स्टेशन दुखेड़ी पर जाने-आने वाले यात्रियों को बड़ी दिक्कत हो रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अम्बाला कैंट सहारनपुर रेलवे लाइन पर दुखेड़ी स्टेशन के पास अंडर पास बनाया जाना है ताकि फाटक बंद होने पर लोगों को लंबा इंतजार न करना पड़े। चूंकि, दुखेड़ी कैंट रेलवे स्टेशन जंक्शन से पहले का स्टॉपेज है। इसलिए यहां पर मालगाड़ी से लेकर एक्सप्रेस ट्रेन तक को रोक कर रखा जाता है। कई बार तो मालगाड़ी चार-चार घंटे तक खड़ी रहती है। इसी वजह से वाहन चालकों को कई घंटे का इंतजार करना पड़ता है या फिर बाइक सवार ट्रेन के आगे से जान जोखिम में डालकर पटरी क्रॉस करता है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से वाया मेरठ, लुधियाना 1856 किमी के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) का निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए रेलवे ने दोनों चीजों को देखते हुए अंडर पास बनाने का प्रावधान किया है जिसका काम करीब 20 दिन पहले शुरू हो चुका है।

} कैंट में जाम का कारण बने काॅमर्शियल वाहन

दुखेड़ी फाटक मुख्य रास्ता है। कैंट-साहा हाईवे से वाहन चालक खुड्डा खुर्द से सीधे दुखेड़ी फाटक पर जाते हैं अौर क्रॉस होने के बाद दुखेड़ी गांव से होते हुए अम्बाला कैंट दिल्ली नेशनल हाईवे पर पहुंच जाते हैं। वाहन चालकों का कहना है कि कैंट के रास्ते लंबा पड़ता है और निर्माण के चलते जाम से बच जाते हैं। लेकिन खुदाई के चलते रोड पर कीचड़ है जिससे गुजरते वक्त एक ट्रक भी धंस गया है अाैर दो दिन से यह निकल नहीं पाया। दुखेड़ी क्षेत्र में डीएफसी के साथ-साथ पेंट और शराब कारोबारियों के गोदाम हैं। अब यह वाहन कैंट से आ रहे हैं। इसलिए शाम के वक्त हाईवे पर ज्यादा जाम लगा होता है।

दुखेड़ी रेलवे स्टेशन की फाटक के पास कीचड़ में फंसी बाइक को निकालते युवक।

दुखेड़ी स्टेशन के फाटक के पास कीचड़ में फंसा ट्रक और रेलवे स्टेशन पर जाते लोग।
खबरें और भी हैं...