पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News X Ray Examination Of E Pay Cashier Admitted In Pgi39s Icu Bullet Not Found Life Out Of Danger

पीजीआई के आईसीयू में दाखिल ई-पे कैशियर की एक्स-रे जांच में नहीं मिली गोली, जान खतरे से बाहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने दिखाए संदिग्धाें के फाेटाे, गाैरव बाेला- लाेकल भाषा में बात कर रहे थे अाराेपी

कैंट भूरमंडी के पास स्नैचिंग का शिकार हुए ई-पे एजेंसी के कैशियर गौरव को पीजीआई चंडीगढ़ में आईसीयू में रखा गया है। गौरव का कैश से भरा बैग छीनने के लिए बाइक सवार 2 युवकों ने उस पर गोली चला दी थी। पीजीआई में अभी तक हुई जांच में गोली शरीर के अंदर नहीं मिली है। डाॅक्टरों ने मौके पर मौजूद बिजली निगम के स्टाफ अौर परिजनों को बताया कि गोली लगने के बाद शरीर से निकल गई है।

फिलहाल कैशियर की जान खतरे से बाहर है। महेश नगर थाना पुलिस के साथ-साथ सीआईए-टू ने बोह रोड के साथ-साथ भूरमंडी, बब्याल क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। इसके अलावा कुछ संदिग्ध की फोटो भी पीजीआई में भर्ती गौरव को दिखाई गई हैं।

बताया जा रहा है कि गौरव ने कहा कि वारदात के वक्त वह घबरा गया था। वह फिलहाल बाइक सवार युवकों की पहचान नहीं बता पा रहा है। कैशियर ने सीआईए को सिर्फ इतना बताया कि कैश लूटने वाले युवकों की जो भाषा थी वह लोकल थी। वारदात के वक्त ऐसा नहीं लगा कि किसी दूसरी जगह से आए युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसलिए स्नैचिंग और गोली मारने के मामले में पुलिस की जांच इर्द-गिर्द ही घूम रही है।

खबरें और भी हैं...