योग गुरु ने बच्चों को सिखाए फिट रहने के गुर
अम्बाला | याेग गुरु पूनम सांगवान ने अपने कैंपेन आत्मोत्सव के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को ब्लोसम किंडरगार्टन में आयोजित इस कार्यक्रम बच्चों को एनिमल योगा के गुर सिखाए गए। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने इस कैंपेन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी बच्चों ने एनिमल मास्क पहनकर योग किया। योग गुरु पूनम सांगवान ने बताया कि बच्चों को फिट रखने के लिए बचपन से ही उनके अंदर योग करने की आदत डालनी चाहिए।