पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक से टकराने पर युवकों ने कार का शीशा तोड़ा, डंडों से पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेल लैंड के पास बाइक से कार के टकराने से गुस्साए युवकों ने कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद कार चालक का पीछा कर उस पर डंडों से हमला किया। बलदेव नगर पुलिस ने झरमड़ी निवासी पलवीर सिंह की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज
किया है।

19 वर्षीय पलवीर सिंह के मुताबिक वह खेतीबाड़ी करता है। मंगलवार को वह न्यू प्रताप नगर निवासी अपने दोस्त कर्ण बैनीवाल व हरि पैलेस निवासी गुरसिमरन भंगू की वैगनआर कार से सेक्टर-1 जेल लैंड से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान उनकी कार व बाइक टकरा गए। बाइक सवार 3 लड़कों में से एक ने डंडा मारकर कार के आगे का शीशे तोड़ दिया। जब वे वहां से जाने लगे तो इन लोगों ने पीछा किया और अपने साथियों को बुला लिया। करीब 10-12 लड़कों ने उनकी कार को बीच में रोक कर हमला कर दिया। डंडों से हुए इस हमले में गुरसिमरन को काफी चोटें आई। यह हमला सुगंध, शिवांग व उसके दोस्तों ने किया था।

मारपीट में घायल गुरसिमरन।

अम्बाला सिटी | गाड़ी का टूटा शीशा और जांच करती पुलिस।
खबरें और भी हैं...