पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक ने बुलेट पर पटाखे वाला साइलेंसर लगाया; पुलिस ने 53 हजार का चालान काटा, बाइक जब्त की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुलेट जिसका 53 हजार रुपये का चालान काटा गया है। - Dainik Bhaskar
बुलेट जिसका 53 हजार रुपये का चालान काटा गया है।
  • कैथल के हुडा सेक्टर-19 मार्केट में सीआईए पुलिस ने काटा चालान
  • आरसी, लाइसेंस, प्रदूषण और लाइसेंस नहीं दिखा सका युवक

कैथल। एक युवक को बुलेट पर पटाखे वाला साइलेंसर लगाना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने 53 हजार रुपए का चालान काटा है। साथ ही बुलेट को भी जब्त कर लिया। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस ने जब उससे कागजात मांगे तो वह आरसी, बीमा, प्रदूषण पर्ची और लाइसेंस नहीं दे पाया।


हुडा सेक्टर-19 मार्केट में शुक्रवार को वीनू नाम का युवक बुलेट चला रहा था। वह अपने बुलेट से पटाखे की आवाज निकाल रहा था। 

नियम अवहेलना चालान

  • नाबालिग चालक- 5000
  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस- 5000
  • आरसी- 5000
  • प्रदूषण प्रमाण पत्र- 10000
  • वाहन बीमा- 2000
  • खतरनाक ड्राईविंग- 5000
  • पुलिस के आदेश न मानना- 2000
  • ट्रैफिक सिग्नल तोडऩा- 5000
  • बिना हेलमेट- 1000
  • पीछे बैठी सवारी द्वारा हेलमेट न लगाना- 1000
  • बाइक पर तीन सवार- 1000
  • मोडिफाइड साइलेंसर- 10000
  • फैंसी नंबर प्लेट- 500
  • असमान्य ईंजन- 500