पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
कुरुक्षेत्र। राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने 31 मार्च तक टीचिंग वर्क सस्पेंड रहेगा। शुक्रवार को कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने एक बैठक कर निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार के आदेशानुसार यूनिवर्सिटी में 31 मार्च तक कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी।
सभी ग्रुप गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। कुलपति ने कहा कि इस दौरान लाइब्रेरी व हॉस्टल बंद रहेंगे लेकिन विद्यार्थी ई-रिसोर्स के जरिये ऑनलाइन अपने शिक्षकों से बातचीत कर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। सभी शिक्षक व कर्मचारी निर्धारित समयानुसार अपने विभागों में ही रहेंगे लेकिन कोई भी सामूहिक गतिविधि सेमिनार व कांफ्रेंस नहीं होगा।
सभी कर्मचारी व शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस बारे में निरंतर जारी आदेशों की पालना करें। कुलपति ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालयों में सामूहिक गतिविधि न करें। इसके साथ ही पीसीपी कक्षाएं व सभी तरह की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.