पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
यमुनानगर। यमुनानगर के इब्राहिमपुर गांव में सोमवार को शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उनके आते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। इस दौरान स्कूल से बिना छुट्टी दिए गायब प्राइमरी हैड टीचर को सस्पेंड कर दिया गया जबकि इसी तरह गैरहाजिर मिले दो शिक्षकों की सेवाएं समाप्ति के आदेश दिए हैं।
सोमवार दोपहर 1 बजे शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर गांव इब्राहिमपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद शिक्षक से हाजिरी रजिस्टर मंगाकर चैक किया तो प्राइमरी हैड टीचर सुरेंद्र बिना कोई छुट्टी दिए गायब मिले। इस पर मंत्री ने उन्हें तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। इसके बाद दो अन्य टीचर रामफल और शिव कुमार की सेवा समाप्ति के आदेश दिए हैं। ये दोनों शिक्षक रिटायरमेंट के बाद नियुक्त किए गए थे। ये दोनों भी इसी तरह से बिना कोई छुट्टी दिए गायब थे।
मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सभी शिक्षकों को हिदायत दी है कि वे ड्यूटी में लापरवाही न बरते। इसे कतई बरर्दास्त नहीं किया जाएगा। जो भी शिक्षक इस तरह की लापरवाही करेगा, उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.