पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरेआम बाजार हत्या, 3 आरोपियों ने पहले 3 गोलियां मारी, फिर ईंट से किया हमला, लड़की के अफेयर में हत्या का शक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकान के बाहर पड़ा युवक छत्रपाल का शव।
  • यमुनानगर के जगाधरी इलाके की गांधीराम कॉलोनी की घटना
  • सीसीटीवी फुटेज में नजर आए दो आरोपियों के चेहरे

यमुनानगर। यमुनानगर के जगाधरी इलाके की गांधीराम कॉलोनी में शुक्रवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, जो कार में सवार होकर आए थे। आरोपियों ने युवक को पहले तीन गोली मारी इसके बाद ईंट से हमला किया। युवक की मौके पर मौत हो गई। पास में लगे सीसीटीवी की फुटेज में दो आरोपी नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक के भाई का कहना- लड़की से अफेयर में हत्या का शक
मृतक युवक की पहचान गांधीराम कॉलोनी के छत्रपाल (25) के रूप में हुई है। उसके भाई विश्वनाथ का कहना है कि उसके भाई का एक लड़की के साथ अफेयर था। इस मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने उस पर मामला भी दर्ज करवाया था। हालांकि बाद में समझौता हो गया था। उसे शक है कि इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। 


शुक्रवार को छत्रपाल घर से कुछ दूरी पर बाजार की तरफ आया हुआ था। वह एक दुकान पर बैठा था। तभी तीन युवक आए। उन्होंने आते ही छत्रपाल पर दो गोली फायर की। तभी एक युवक बोला एक फायर और कर। इसके बाद पिस्टल लिए युवक ने एक गोली और मारी। तीन गोली मारने के बाद छत्रपाल के सिर में ईंट से भी वार किया गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।


इसके बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। जगाधरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ दिनेश चौहान का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पास लगे सीसीटीवी में दो युवकों के चहरे नजर आए हैं। उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।