पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
फतेहाबाद. जिले के गांव धांगड़ में रविवार को एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान में पीछे की तरफ दीवार तोड़कर यहां से 20 हजार रुपए की नकदी और अन्य सामान चोरी किया गया है। मामले की शिकायत के पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव धांगड़ निवासी कुलदीप ने बताया कि उसकी एमपी रोही रोड पर किराने की दुकान है। शनिवार रात वह दुकान बंद करके चला गया। रविवार सुबह दिन आकर दुकान संभाली तो दुकान की पीछे की दीवार तोड़ी हुई मिली। उसी के जरिये दुकान में घुसकर सामान और करीब 20 हजार रुपए चोरी किए गए हैं।
मामले की सूचना सदर पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में यह माना जा रहा है कि नशेड़ियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.