पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • BJP President Nadda's Statement First The Leaders Used To Fill The Treasury, Now On The Progress Of Haryana's Progress

भाजपा प्रधान नड्‌डा का बयान-पहले नेता खजाना भरते थे, अब हरियाणा उन्नति की डगर पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा के गांव खारियां में प्रगति रैली के मंच पर भाजपा प्रधान जेपी नड्‌डा को सम्मनित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मंत्री रणजीत सिंह। - Dainik Bhaskar
सिरसा के गांव खारियां में प्रगति रैली के मंच पर भाजपा प्रधान जेपी नड्‌डा को सम्मनित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मंत्री रणजीत सिंह।
  • निर्दलीय विधायक और बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने सिरसा जिले के गांव खारियां में की प्रगति रैली
  • गांव की नेशनल खेलने वाली 18 लड़कियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्मानित किया

सिरसा. भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहले नेता प्रगति कर रहे थे और अपने खजाने भरते थे, लेकिन आज माहौल और तरीका बदल गया है। अब मनोहरलाल के नेृतत्‍व में हरियाणा प्र‍गति कर रहा है और उन्‍नति के पथ पर अग्रसर है। यह बात नड्‌डा ने रविवार को निर्दलीय विधायक और राज्‍य के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला द्वारा की रानियां के खारियां में आयोजित प्रगति रैली के मंच से कही।
 
जेपी नड्डा प्रधान बनने के बाद आज पहली बार हरियाणा में किसी रैली में आए थे। प्रगति रैली के मंच से उन्होंने कहा, यह प्रगति रैली इस बात का सूचक है कि मनोहर लाल सरकार ने किस तरह आपकी प्रगति में भागीदारी निभाई है। भाजपा लोगों की प्रगति की बात कहती है और दूसरे दल के नेता अलग ही राग अलापते हैं। दूसरी सरकारों में हरियाणा के लोगों की प्रगति नहीं होती थी, बस नेता की प्रगति होती थी। हरियाणा पहले लिंगानुपात के कारण बदनाम था। पिछले पांच साल में इसमें परिवर्तन आया है और आज प्रदेश इस भ्रूणहत्‍या और बिगड़े लिंगानुपात की बदनामी से मुक्‍त है। गांव, किसान, गरीब, वंचित, दलित को मुख्य धारा में शामिल किया जाए, यही हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के कार्य किए हैं। उन्‍होंने हरियाणा को भी मुख्य धारा में आगे लाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

इस अवसर पर खारियां गांव की नेशनल खेलने वाली 18 लड़कियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्मानित किया। मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार हरियाणा के दौरे पर आए हैं मैं उनका स्वागत करता हूं। उन्‍होंने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। मनोहर लाल ने कहा कि सिरसा जिले में विधानसभा चुनाव में दो सीटें कांग्रेस को मिली हैं, जो नहीं मिली वह मान लेते हैं कि हमें ही मिली हैं। मैंने चौधरी रणजीत सिंह को चुनाव परिणाम से पहले बधाई दे दी थी। इन्होंने भी उसी टेलीफोन पर साथ खड़े होने की बात कही थी। सबसे पहले समर्थन देने वालों में चौधरी रणजीत सिंह थे। चुनावी खाते में भले ही वह इंडिपेंडेंट विधायक माने जाएंगे, लेकिन मैं उन्हें अपने से अलग नहीं मानता।
उन्‍होंने रणजीत चौटाला द्वारा दिए गए मांगपत्र की चर्चा करते हुए कहा कि आज के मांग पत्र में 12 सड़कें आई हैं। इसके अलावा विधानसभा की कोई भी सड़क हो वो तीन साल में बन जाएगी। मंडी की सड़कें और मंडी भी तीन साल में बन जाएगी। आप मंडियों के लिए जगह का प्रबंध कर दो मंडियां बनवा दी जाएंगी। अब तो प्राइवेट मंडियों के लिए भी बिल पास कर दिया है। आढ़ती और किसान मिलकर भी मंडी बना सकता है। मंडियों का दायरा भी खत्म कर देंगे किसी गांव का किसान किसी मंडी में जाए।

रणजीत बोले-कांग्रेस ने 50 साल में नहीं दिया, जो सम्मान अब मिला है
इससे पहले रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने इतना सम्‍मान मुझे 50 साल में नहीं दिया जितना भाजपा ने पिछले तीन महीनों में दिया है। कांग्रेस अब खत्म होने की कगार पर है। लिस राज्‍य में कांग्रेस दो बार सत्‍ता में नहीं आई वहां खत्म है। उन्‍होंने कहा, चौधरी देवीलाल का बेटा हूं। जबान दे दी है कि मनोहर लाल के साथ रहूंगा तो हमेशा रहूंगा। चौधरी रणजीत सिंह ने क्षेत्र की मांगों संबंधी मांगपत्र मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपा।

खबरें और भी हैं...