पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओढां के पास बस की टक्कर से कार चालक समेत 2 की मौत, 2 अन्य घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओढ़ा में हादसे के बाद घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार और बस। - Dainik Bhaskar
ओढ़ा में हादसे के बाद घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार और बस।
  • आसपास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया
  • ओवरटेक करने के प्रयास में निजी स्कूल बस से भिड़ गई थी कार

ओढ़ां (सिरसा). ओढ़ां में कालांवाली रोड पर तेज रफ्तार कार और बस में भिड़ंत हो गई। इसमें कार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 2 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को ओढ़ां के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

कालांवाली निवासी जस्सा सिंह, एक युवती मनप्रीत, बिंद्र सिंह व काला सिंह चारों कार में सवार होकर जा रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार जब ओढ़ां में एक स्कूल के निकट पहुंची तो ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही एक निजी बस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। घायलों को ओढ़ां के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया, जहां काला सिंह और बिंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि जस्सा सिंह और युवती मनप्रीत कौर घायल हो गईं।

खबरें और भी हैं...