पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ड्रग कंट्रोल विभाग ने छापेमारी कर कालाबाजारी के लिए रखे 2.5 लाख मास्क किए जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। साउथ सिटी फेस-1 में कालाबाजारी के लिए पकड़े गए मास्क व सैनिटाइजर के पैकेट चेक करते ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान। - Dainik Bhaskar
गुड़गांव। साउथ सिटी फेस-1 में कालाबाजारी के लिए पकड़े गए मास्क व सैनिटाइजर के पैकेट चेक करते ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान।
  • ड्रग कंट्रोल अधिकारी बोले- अब 20 रुपए में मास्क बेचने के लिए किया जाएगा रेट सार्वजनिक
  • पकड़े गए मास्क को नागरिक अस्पताल के डाक्टरों को डोनेट कर दिया गया।

गुड़गांव। गुड़गांव में कोरोना वायरस के फैलने से डर से लोग मास्क खरीदने के लिए परेशान हैं लेकिन मास्क नहीं मिल रहे थे। ऐसे में ड्रग कंट्रोल विभाग शनिवार से सक्रिय हो गया। शनिवार को ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने छापेमारी कर 2600 मास्क बरामद किए थे। वहीं रविवार को साउथ सिटी में छापेमारी कर 2.5 लाख मास्क जब्त किए हैं। शनिवार को पकड़े गए मास्क को नागरिक अस्पताल के डाक्टरों को डोनेट कर दिया गया है। जबकि 2.5 लाख मास्क को 20 रिटेलर को दिए जाएंगे, जो एमआरपी पर 20 रुपए प्रति मास्क बेचने के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्क की कालाबाजारी करने की तैयारी थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है। जब्त किए गए मास्क की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही रही है।


ड्रग कंट्रोलर को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि साउथ सिटी फेस वन के एन ब्लॉक के एक घर में लाखों की संख्या में मास्क अवैध रूप से रखे गए हैं। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में इन्हें यहां छिपाकर रखा गया था। ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान ने यहां छापेमारी के दौरान सेकेंडों की संख्या में मास्क की पेटियां जब्त की। जिनमें करीब 2.5 लाख से ज्यादा मास्क पाए गए हैं। इन मास्क की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई। यह सारा माल दिल्ली के एक व्यापारी का था, जोकि मास्क का होलसेलर है। इसके अलावा खांडसा रोड और वजीराबाद से हजारों की संख्या में सेनिटाइजर की बोतलें जब्त की गई। ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान ने बताया कि इस सामान की असल खरीद कीमत पर इन्हें शहर के अलग-अलग मेडिकल स्टोर पर पहुंचाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...