दुर्गा कॉलोनी में सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा पावर कट
हिसार | दुर्गा कॉलोनी 11 केवी फीडर पर शुक्रवार को साढ़े तीन घंटे तक बिजली कट रहेगा। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि कट सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक रहेगा। मेंटीनेंस के कारण दुर्गा कॉलोनी व आसपास एरिया में सप्लाई बंद रहेगी।