दुर्गा मंदिर में लगे शिविर में 100 ने किया रक्तदान
बरवाला. शहर के मुख्यमार्ग पर स्थित नव ज्योति दुर्गा मंदिर में अखिल भारतीय सेवा संघ व रोट्रेक्ट क्लब के तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व विधायक वेद नारंग पहुंचे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नपा चेयरमैन प्रतिनिधि सज्जन गर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम में संघ के संस्थापक व प्रांतीय महासचिव विनोद धवन विशेष रूप से उपस्थित रहे व रक्तदान भी किया।