शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित
बरवाला | शहर के मुख्यमार्ग पर स्थित नव ज्योति दुर्गा मंदिर में अखिल भारतीय सेवा संघ व रोट्रेक्ट क्लब के तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व विधायक वेद नारंग पहुंचे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नपा चेयरमैन प्रतिनिधि सज्जन गर्ग मौजूद रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि पार्षद सोनिया आनंद, पुनीत जावा ,वरुण गौड़ शिविर में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय सेवा संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश वधवा ने की। कार्यक्रम में संघ के संस्थापक व प्रांतीय महासचिव विनोद धवन विशेष रूप से उपस्थित रहे व रक्तदान भी किया। शिविर के प्रकल्प प्रमुख महेंद्र सेतिया, कमल कक्कड़, विक्की रहेजा, मनफूल गुप्ता, संजीव भाटिया व हर्ष भारती रहे। शिविर में सेवा र| प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्रर सेतिया ने 63वीं बार रक्तदान किया। जिसके लिए उन्हें संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक सेवा र| महेंद्र नारंग, भाजपा नेता रवि सरदाना, पवन मलिक, महेंद्र सैनी, वेदप्रकाश गुप्ता, केके आर्य, सुशील आनंद, राजेश चुघ, राजेश मनुजा, राजेश सलूजा, वरुण गौड़, रोहित वधवा, तुसार वधवा, सचिन महता, अमित मदान, सरदार बेअंत सिंह, हरप्रीत कौर, देवेंद्र शाहजी, आशा रहेजा आदि मौजूद रहे।