- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News 12500 For 11 Posts Of Peons And 675 For 2 Posts Of Sweepers In The Line For The Post Of Ma Bed And Btech Pass Fourth Class
चपरासी के 11 पद पर 12500 और स्वीपर के 2 पद पर 675 आवेदक एमए, बीएड और बीटेक पास फोर्थ क्लास पद के लिए लाइन में
पहले दिन 2841 ने दिया इंटरव्यू
कोर्ट में चपरासी के 11 पद व स्वीपर के 2 पद के लिए 13175 लोगों ने आवेदन किया था। कोर्ट परिसर में गुरुवार को इंटरव्यू देने पहुंचे अभ्यार्थियों में कोई मास्टर डिग्री, बीएड, जेबीटी व एमबीए करने वाले भी शामिल थे। पहले दिन हुए इंटरव्यू में 2841 अभ्यार्थियों को बुलाया गया था। कोर्ट परिसर में ही अलग-अलग कमेटियां इनके इंटरव्यू ले रही थी। हरियाणा सहित राजस्थान व दूसरे राज्यों के युवा भी इन दोनों पदों की भर्ती के लिए इंटरव्यू देने आए हुए थे। ये इंटरव्यू अब 20 मार्च तक चलेंगे।
पहले दिन पहुंचे ये एमबीए, बीएड, बीटेक व जेबीटी पास
{जेबीटी-2
{बीटेक-3
{बीएससी-5
{एमएससी-2
{बीसीए-3
{एमबीए-1
{एमकॉम-3
{डीएड-3
{बीएड-14
{एमए-11
कोर्ट परिसर में इंटरव्यू के लिए पहुंचे युवा।