- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News 12500 For 11 Posts Of Peons And 675 For 2 Sweeper Posts In The Line Of Fourth Class Engaged In Highly Educated
चपरासी के 11 पदों के लिए 12500 और 2 स्वीपर पद के लिए 675 ने किए थे आवेदन, हाईली एजुकेटिड लगे फोर्थ क्लास की लाइन में
कोर्ट में चपरासी के 11 पद व स्वीपर के 2 पद के लिए 13175 लोगों ने आवेदन किया था। कोर्ट परिसर में गुरुवार को इंटरव्यू देने पहुंचे अभ्यार्थियों में कोई मास्टर डिग्री, बीएड, जेबीटी व एमबीए करने वाले भी शामिल थे। पहले दिन हुए इंटरव्यू में 2841 अभ्यार्थियों को बुलाया गया था। कोर्ट परिसर में ही अलग-अलग कमेटियां इनके इंटरव्यू ले रही थी। हरियाणा सहित राजस्थान व दूसरे राज्यों के युवा भी इन दोनों पदों की भर्ती के लिए इंटरव्यू देने आए हुए थे। ये इंटरव्यू अब 20 मार्च तक चलेंगे।
जानिए ... पहले दिन पहुंचे अभ्यार्थियों में कितने एमबीए, बीएड, बीटेक व जेबीटी
जेबीटी 2
बीटेक 3
बीएससी 5
एमएससी 2
बीसीए 3
एमबीए 1
एमकॉम 3
डीएड 3
बीएड 14
एमए 11
चपरासी की भर्ती काे लेकर लगी युवाअाें की लाइन।