पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओशो मेडिटेशन महाकुंभ ओशो रिजॉर्ट में 15 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | सिरसा रोड स्थित ओशो मेडिटेशन रिजॉर्ट हिसार में 15 मार्च से 4 अप्रैल तक तीन चरणों में ओशो मेडिटेशन महोत्सव का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए स्वामी संजय ने बताया कि महोत्सव का पहला चरण 15 मार्च से 21 मार्च (राइट माइंडफूलनेस रिट्रीट), दूसरा चरण 23 से 28 मार्च (इनर अवेयरनेस रिट्रीट) और तीसरे चरण में 30 मार्च 4 अप्रैल तक (सूफी मेडिटेशन रिट्रीट) का आयोजन होगा। स्वामी संजय ने बताया कि भारतीय अध्यात्म जगत के महानतम संत सद्गुरु ओशो के संबोधि दिवस 21 मार्च के विशेष अवसर पर विशेष ध्यान कार्यक्रम का आयोजन होगा।
खबरें और भी हैं...