पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News 17 Days After Husband Returned To Village From Hong Kong Wife39s Health Deteriorated Both Reached Civil Hospital For Checkup

पति के हांगकांग से गांव लौटने के 17 दिन बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ी, दोनों चेकअप कराने पहुंचे सिविल अस्पताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांगकांग से हांसी के एक गांव लौटे 32 वर्षीय व्यक्ति की 29 वर्षीय प|ी को तीन दिन से बुखार व खांसी की दिक्कत हुई तो स्वास्थ्य जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंच गए। कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम को गठित रेपिड रिस्पोंस टीम ने दोनों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजीत लाठर और डॉ. अजय चुघ ने पर्सनल प्रोटेक्टिव किट (मास्क, कैप, गोग्लस, गाउन, शू-कवर, ग्लब्ज) पहनकर आइसोलेशन वार्ड में जाकर दंपति की ट्रेवलर हिस्ट्री लेकर स्वास्थ्य जांचा। इस दौरान सामने आया कि पति बिल्कुल स्वस्थ है लेकिन प|ी को बुखार व खांसी होने पर घबरा गया था इसलिए कोरोना वायरस के अंदेशे के चलते जांच के लिए पहुंचे थे। टीम ने पाया कि महिला को हल्का बुखार और खांसी है। इसके अलावा सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है इसलिए उनका सैंपल नहीं लिया।

एक परिवार के तीन सदस्य ईटली से आए, सभी स्वस्थ

इटली से एक ही परिवार के तीन सदस्य हिसार आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसका पता चलने पर उनके स्वास्थ्य की जांच की। हालांकि कोराेना वायरस के लक्षण किसी में नहीं दिखे। फिर भी अगले 14 दिन तक हेल्थ टीम निगरानी करेगी।

बच्चों और बुजुर्गों को ठीक होने तक पास नहीं आने दें

महिला को डॉक्टरों ने सलाह दी कि अपने घर जाकर अलग रूम (आइसोलेटेड) में रहकर एंटी बायोटिक दवाइयों का सेवन करें। बच्चों और बुजुर्गों को ठीक होने तक पास नहीं आने दें। जो कोई भी मिलने आए तो मुंह पर मास्क लगाए, हाथ न मिलाएं और हाथों को साबुन या सेनिटाइजर से जरूर धोएं। स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान दें। फिर भी कोई दिक्कत होती है तो हेल्पलाइन नंबर 70278-30252 पर कॉल कर सकते हैं। डॉक्टर्स ने तुरंत ही किट को डिस्पोज ऑफ करने के लिए हेल्थ स्टाफ को निर्देश दिए थे, ताकि इंफेक्शन न फैले। बता दें कि एक गांव का व्यक्ति हांगकांग में जॉब करता है। वह 18 फरवरी को गांव में अपने घर लौटा था। करीब तीन दिन पहले ही उसकी प|ी की तबीयत बिगड़ी थी जिससे वह काफी घबराया हुआ था। हालांकि डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य जांच के बाद दंपति को परेशान न होने और बचाव के टिप्स दिए।

इधर.., अग्राेहा में आइसोलेशन वार्ड में वृद्धा भर्ती

अग्रोहा | महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज कोे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की टीम आइसोलेशन वार्ड के इंचार्ज डाॅ. राजीव चौहान, डाॅ. कमल, नर्सिंग सिस्टर रजविंद्र, हरवीर कौर अाैर रोशन शर्मा के नेतृत्व में मरीज के उपचार में लगी है। मरीज के सैंपल जांच के लिए मेडिकल काॅलेज लैब में भेज दिए गए हैं। बरवाला वासी युवक ने बताया कि उसकी 67 वर्षीय मां कई दिनों से बीमार चल रही है। उसे चार दिन तक बरवाला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत अाैर बिगड़ गई। वहां से हिसार के निजी अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसके फेफड़े खराब हैं। कई दिनाें तक उपचार चला। मां के पास उसका छोटा बेटा सेवा कर रहा था तो उसकी भी हालत खराब हो गई तो उसे भी हिसार के एक निजी अस्पातल में भर्ती कराया गया। उसकी मां को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसकी बीमारी के लक्षणों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन विभाग में भर्ती किया और कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लैब में भेज दिए हैं। मेडिकल कॉलेज के डीएमएस एवं आइसोलेशन वार्ड के इंचार्ज डाॅ. राजीव चौहान ने बताया कि बरवाला से एक मरीज आया है। अभी तक कोरोना वायरस के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिये गए हैं।

कोरोना वायरस से
डरो ना...
बरतें सावधानी

सिविल अस्पताल में काेराेना की अाशंका की चलते दाखिल हुए दंपति के स्वास्थ्य जांच के लिए पर्सनल प्राेटेक्टिव किट पहनते डाॅक्टर्स।
खबरें और भी हैं...