- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News 2 2 Nominations Filed For The Post Of Principal 5 Deputy Principal 4 Secretary Associate Secretary Treasurer And Library Incharge
प्रधान के 5, उपप्रधान के 4, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और लाइब्रेरी इंचार्ज पद के लिए 2-2 नामांकन दाखिल
जिला बार एसोसिएशन हिसार के विभिन्न पदों के लिए नामांकन का शुक्रवार को आखिरी दिन था। वरिष्ठ अधिवक्ता मनदीप बिश्नोई ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
बिश्नोई ने कहा कि नये और युवा अधिवक्ताओं को स्थायी चैंबर बनवाने के लिए सरकार से जगह दिलवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बता दें कि 2 दिन में प्रधान पद के लिए 5, उपप्रधान पद के लिए 4, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष अाैर लाइब्रेरी इंचार्ज पद के लिए 2-2 नामांकन दाखिल हुए हैं। बता दें कि जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 3 अप्रैल 2020 को होगा। 12 व 13 मार्च तक नामांकन दाखिल करने का दिन निर्धारित था।
16 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 19 मार्च को शाम तीन बजे तक फार्म वापस लेने का समय दिया है। 3 अप्रैल 2020 को सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक अधिवक्ता अपना वोट डाल सकेंगे। इसके ठीक बाद वोटों की गिनती पूर्ण कर चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव हिसार बार की मुख्य लाइब्रेरी में होगा।
बार एसोसिएशन हिसार का चुनाव बार कौंसिल पंजाब व हरियाणा द्वारा जारी की गई हिदायतों के अनुसार करवाया जा रहा है। यह चुनाव छह पदों (प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व लाइब्रेरी इंचार्ज) के लिए होगा। चुनाव में सभी पदों के लिए अधिवक्ता का न्यूनतम अनुभव व नामांकन की फीस को निश्चित किया गया है। उसके आधार पर नामांकन भरवाए जाएंगे। चुनाव अधिकारी ने सभी अधिवक्ताओं को चुनाव के दिन अपना अधिवक्ता पहचान-पत्र लाने का भी आग्रह किया और कहा कि इस चुनाव में बार कौंसिल द्वारा चलाए गए ‘एक बार के लिए एक वोट’ नियम को पूरी तरह अमल में लाया जाएगा।
बार एसोसिएशन केे प्रधान पद के लिए नामाकंन पत्र देते मंदीप बिश्नोई।