~2 हजार लेकर दसवीं क्लास के परीक्षार्थियों की जगह दे रहे थे अंग्रेजी का पेपर, 6 युवक िगरफ्तार
पुलिस पूछताछ में खुलासा लाडवा क्षेत्र के एक स्कूल संचालक और क्लर्क ने किया था सौदा तय
शहर के एक स्कूल में गुरुवार को हरियाणा शिक्षा बाेर्ड की दसवीं के अंग्रेजी का पेपर दूसरे के स्थान पर 2-2 हजार रुपये में हल कर रहे 6 युवक पकड़े गए हैं। फर्जी परीक्षार्थियों ने असल परीक्षार्थियों की फाेटाे अाधार कार्ड पर भी बदली हुई थी। चेकिंग के दाैरान स्कूल के सुप्रींटेंडेंट और अन्य ने छह युवकाें काे परीक्षार्थियों के स्थान पर अंग्रेजी का पेपर देते हुए पकड़ लिया। सुप्रींटेंडेंट की शिकायत पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में लाडवा क्षेत्र के एक स्कूल संचालक और क्लर्क के कहने पर पेपर हल कराने की बात कही है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। वहीं दो आरोपियों ने पेपर के लिए रुपये नहीं लेने की बात कही। पुलिस के अनुसार हिसार के सूर्य नगर क्षेत्र में भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र के सुप्रींटेंडेंट ने पुलिस काे शिकायत देते हुए बताया कि पेपर के दाैरान वह और उनकी टीम परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए राउंड ले रही थी। इसी बीच कुछ युवकाें के असल परीक्षार्थियों के स्थान पर पेपर देने का शक हुअा। अाधार कार्ड देखने पर पता चला कि पेपर दे रहे युवक का ही फाेटाे लगा था। जांच कराई ताे छात्र की जगह अन्य पेपर दे रहे थे। जिन्होंने फर्जीवाड़ा कर छात्राें के अाधार कार्ड पर उनके फाेटाे के स्थान पर अपने फाेटाे लगवाए थे। ऐसे छह युवक जिनमें दाहिमा गांव निवासी अाकाश, चारनाैंद निवासी विष्णु, कैथल निवासी शुभम, दाहिमा निवासी सचिन समेत छह काे पकड़ लिया। पुलिस ने सभी छह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 219, 467, 468, 471 में केस दर्ज कर लिया। मामले की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर सभी छह आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि लाडवा के एक स्कूल संचालक और क्लर्क ने उन्हें छात्राें की जगह पर पेपर देने के लिए कहा था। इसके बदले चार छात्राें से अंग्रेजी का पेपर साॅल्व कराने के लिए एक पेपर के दाे-दाे हजार रूपये देने की बात तय हुई थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई जयवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में अन्य के नाम भी सामने अा सकते हैं।
थुराना सेंटर की परीक्षा दोबारा करवाई जाएगी
एसडीएम हांसी फ्लाइंग द्वारा गुरुवार को बास के थुराना गांव के परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया है। परीक्षा केंद्र पर धड़ल्ले से चल रही नकल के कारण सेंटर को कैंसिल किया गया है। साथ ही परीक्षा भी दोबारा करवाई जाएगी। सेंटर को शुक्रवार को अन्य स्थान पर ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं 2 अधिकारियों को भी रिलीव कर दिया है।
जिले में 50 नकलची पकड़े, थुराना का सेंटर रद्द
भास्कर न्यूज | हिसार
एचबीएसई की तरफ से गुरुवार को 10वीं कक्षा के लिए अंग्रेजी का पेपर आयोजित करवाया गया। वहीं सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का गणित का पेपर करवाया।
भिवानी बोर्ड की 19 फ्लाइंग टीमों ने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण कर 50 नकलचियों पर नकेल कसी व यूएमसी बनाई। वहीं प्रदेशभर में गुरुवार को नकल के कुल 401 मामले सामने आए। जिले में 138 सेंटर पर 10वीं के लिए कुल 27186 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं जिसमें 12397 छात्राएं व 14789 छात्र शामिल हैं।
दावे फेल, प्रदेश में नकल के 401 मामले पकड़े
{डीईओ फ्लाइंग : 2 {डीसी फ्लाइंग : 2 {बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग : 3
{बोर्ड चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग : 14 {फ्लाइंग एसडीएम नारनौंद : 2
{फ्लाइंग एसडीएम हांसी : 2 {फ्लाइंग एसडीएम हिसार : 3
{फ्लाइंग एसडीएम हांसी-2 : 3 {फ्लाइंग एसएसएफ हिसार-2 : 2
{स्पेशल फ्लाइंग एसडीएम नारनौंद : 7 {एसएसएफ हिसार-1 : 9
आरोपियों को आज किया जाएगा कोर्ट में पेश
परीक्षार्थियाें के स्थान पर पेपर देने वाले छह काे गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार काे सभी काे काेर्ट में पेश किया जाएगा। जिनकी जगह परीक्षा दे रहे थे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।-जयवीर िसंह, एएसआई, पुलिस चाैकी सू्र्य नगर।
परीक्षा को नकल रहित रखने की पूर्ण कोशिश की जा रही है। जहां भी नकल के मामले सामने आते हैं, वहीं कार्य पर लगी फ्लाइंग उन्हें पकड़ यूएमसी बना रही है। किसी भी विद्यार्थी या अधिकारी को नकल करने या करवाने की कोई छूट नहीं दी गई है। इस बार नकल रहित परीक्षा ही की जाएगी।
-धनपत राम, डीईईओ, हिसार
बोर्ड फ्लाइंग समेत अन्य 10 टीम ने यूएमसी बनाई