पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे की गोलियां सप्लाई करने की फिराक में थे 2 युवक, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | होली-फाग पर नशे की गोलियां सप्लाई करने की फिराक में घूम रहे 2 युवकों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कनौह वासी संदीप से 170 गोलियां और राजगढ़ राेड पर दबोचे गए रावतखेड़ा वासी सचिन उर्फ स्टार व कालवास गांव वासी विष्णु उर्फ मोनू को 200 कैप्सूल मिले हैं। बता दें कि इनसे मिलीं गोलियां व कैप्सूल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नशे की पूर्ति के लिए होता है। इतनी तादाद में दवाइयां रखने के लिए अधिकृत बिल, खरीदने-बेचने का रिकॉर्ड रखना जरूरी है। इस संबंधित कोई रिकॉर्ड इनके पास नहीं मिला। इसके चलते एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उक्त मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है, जिनसे काफी खुलासे हो सकते हैं। वहीं सदर थाना पुलिस ने कैंट के पास कार सवार चुरू वासी अनवर खान, नरेंद्र और हनुमानगढ़ वासी दर्शन को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से नरेंद्र को जेल भेज दिया है। अनवर खान और दर्शन को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।
खबरें और भी हैं...