22 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
हिसार | नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में आजाद हिंद युवा क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का अायाेजन किया गया। इसके साथ ही महिला सम्मान समारोह भी मनाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए गांव की 22 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब प्रधान कपूर सिंह ने की। वहीं वक्ता के तौर पर छात्रा पूजा ने महिला दिवस के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूजा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के गौरव व सम्मान को समर्पित एक बड़ा दिन है। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुष वर्ग से कम नहीं है। घर चलाने से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि पहले जहां महिलाओं को केवल भोग की वस्तु समझा जाता था।