पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांव की 25 महिलाओं और 50 पुरुषों ने खेली होली प्रतियोगिता, दर्शना विनर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रोहा| कुलेरी में ग्राम पंचायत की तरह से फाग महोत्सव अाैर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि ब्लॉक चेयरमैन सविता जाखड़ व अध्यक्षता सरपंच मनीषा मिठारवाल ने की। प्रतियोगिता गांव की 25 महिलाओं व 50 पुरुषों ने भाग लिया और फाग खेलते हुए भाईचारे का परिचय दिया। प्रतियोगिता रेफरी बलवंत सैनिवाल और कमेंटेटर मास्टर ओमप्रकाश जाखल, मांगेराम भाकर रहे। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शाम को 5 बजे तक चली। जिसमें ग्रामीणों ने भरपूर आनंद उठाया। प्रतियोगिता में गांव के 36 बिरादरी के महिला-पुरुषों ने भाग लिया और नशे पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई। नशा का सेवन करने वाले पर पूर्ण रूप से रोक थी। गांव की सरपंच मनीषा मिठारवाल ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। सरपंच मनीषा मिठारवाल के सुसर राजेंद्र सिंह ने विजेता महिलाओं को टोकनी देकर सम्मानित किया।

सरपंच मिठारवाल ने कहा कि फाग प्रेम और स्नेह का त्यौहार है। इसमें बच्चें बुजुर्ग बड़े-छोटे सभी एक-दूसरे के गिले शिकवे भूलकर रंग, गुलाल, खेलते हैं। फाग में सालभर का अवसाद, तनाव और गुस्सा जोर-जोर से फाग-होली है। बुरा ना मानो फाग है चिल्लाने में निकल जाता है। प्रतियोगिता में दर्शना जाखड़ प्रथम, रोशनी बैनीवाल द्वितीय, सुमन सिवाच तृतीय स्थान पर रही इसने अलावा अन्य महिलाओं को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
खबरें और भी हैं...