- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News 3 Jbt Suspended On Leave Without Applying Two Teachers Terminate On Re Engagement Policy
बिना अर्जी दिए छुट्टी पर गए 3 जेबीटी सस्पेंड, रि-एंगेज पाॅलिसी पर रखे दो शिक्षक टर्मिनेट
{शिक्षामंत्री की कार्रवाई के बाद छछरौली बीईओ ने भी जीपीएस भंगेड़ी में मारा छापा
मंत्री जी, ऐसे स्कूल में बच्चे क्या पढ़ेंगे, जहां खुद टीचर ही गैरहाजिर हों। ये दुखड़ा जिले के छछरौली खंड में गांव इब्राहिमपुर के लोगों ने शिक्षामंत्री कंवरपाल को सुनाया।
मंत्री कंवरपाल गांवों का दौरा कर गांव में पार्टी कार्यकर्ता कामिल के निवास पर पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों की स्कूल में टीचरों के गैरहाजिर रहने की शिकायत पर शिक्षामंत्री गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल पहुंच गए। यहां सीधे रजिस्टर मंगवाकर चेक किया, जिसमें प्राइमरी स्कूल के इंचार्ज जींद निवासी जेबीटी सुरेंद्र ही बिना अर्जी छुट्टी पर मिले, जिन्हें सस्पेंड कर मिडिल कक्षा पर रि-एंगेज पॉलिसी में लगे रिटायर्ड साइंस टीचर बिलासपुर निवासी शिवकुमार और हिसार निवासी सामाजिक टीचर रामफल को सेवामुक्त करने के आदेश दिए। कार्रवाई के तुरंत बाद छछरौली बीईओ धर्म सिंह राठी ने भी भंगेड़ी के राजकीय प्राथमिक स्कूल में छापा मारा, यहां भी दो जेबीटी राेहतक निवासी संदीप कुमार और फतेहाबाद के विनोद कुमार बिना अर्जी छुट्टी पर मिले, इस बारे रिपोर्ट मिलने पर शिक्षामंत्री ने इन्हें भी सस्पेंड करने के आदेश दिए। शिक्षामंत्री बनने के बाद कंवरपाल की गृहजिले से सरकारी स्कूलों के मनमर्जी कर रहे टीचर्स पर यह बड़ी कार्रवाई है। जिसके बाद शिक्षा विभाग में अधिकारियों से लेकर स्कूलों में टीचर्स में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के बाद विभाग के अधिकारी और टीचर्स ने एक-दूसरे को फोन कॉल कर या वाॅट्सएप जैसे सोशल मीडिया से भी अलर्ट किया।