गैर कानूनी तरीके से सवारियां ढाेने पर 3 निजी गाड़ियां इम्पाउंड
िहसार। सीएम उड़नदस्ते द्वारा शुक्रवार काे निजी वाहनाें पर कार्रवाई से वाहन मालिकाें व चालकाें में हड़कंप मच गया। इस टीम में अारटीए विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। पिछले कई दिनाें से निजी बसाें, जीपाें व अन्य कुछ वाहन मालिकाें द्वारा गैर कानूनी तरीके से सवारियां ढाेने की शिकायतें मिल रही थीं।