- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News 3125 Cows Were Caught From August 2019 To 27 January 2020 902 Left In The Sanctuary From 28 February
अगस्त 2019 से 27 जनवरी 2020 तक 3125 गाय पकड़ीं, 28 फरवरी तक गोअभयारण्य में 902 बचीं
गोअभयारण्य में गायों की मौत का आंकड़ा नगर निगम प्रशासन ने छिपाया हुआ है। यहां अभी तक 903 गायों की मौत को नगर निगम अपनी अलग-अलग रिपोर्ट्स में मान चुका है।
मगर गोअभयारण्य में छोड़ी गई 3125 गायों में से 2 हजार 156 गाय कहां गईं या क्या इनकी मौत हो गई, इन सवालों को लेकर सब चुप्पी साधे हुए हैं। नगर निगम से मिली आरटीआई से खुलासा हुआ है कि अगस्त 2019 से लेकर 27 जनवरी तक गोअभयारण्य में 3125 गायों को पकड़कर छोड़ा गया है। आरटीआई कार्यकर्ता तिलक राज ने गोअभयारण्य में कितनी गायों को छोड़ा गया और कितनी गायों की डेथ हो चुकी है, इसको लेकर आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। ऐसे में नगर निगम ने ये जानकारी तो दे दी कि अभी तक कितनी गाय गोअभयारण्य में भेजी गई थी मगर ये जानकारी नहीं दी कि कितनी गायों की डेथ हो चुकी है। मगर अभी तक नगर निगम द्वारा जारी किए गए आंकड़ों व पशु पालन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट के हिसाब से 529 व 374 यानी कुल 903 गायों की मौत हो चुकी है। 67 गायों को पशु मालिक छुड़वाकर ले गए। ऐसे में 2156 पशु कहां गए, इसकाे लेकर कोई जवाब नहीं मिला।
67 गायों को छुड़वा ले गए पशु मालिक
नगर निगम द्वारा पशु पकड़ो अभियान चलाए जाने के बाद अभी तक 67 गायों को छोड़ा है। इसको लेकर नगर निगम अधिकारियों ने पशु मालिकों से 3 लाख 41 हजार 700 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है। शहर के 33 लोगों ने गोअभयारण्य से अपने पशु छुड़वाया था।
जानिए... क्या दी थी निगम ने रिपोर्ट
जब गोअभयारण्य में गायाें की माैत का मामला उठा तो नगर निगम की तरफ से आंकड़ा जारी किया गया था कि 28 नवंबर से लेकर 28 दिसंबर तक 529 पशुओं की मौत हुई। इसके बाद पशु पालन विभाग की वीकली रिपोर्ट आई जिसमें 18 जनवरी से लेकर 28 फरवरी तक की रिपोर्टाें के रिकॉर्ड की जिसमें 374 गायों की मौत के बारे में दर्शाया गया। रिपोर्ट में ये भी था कि 28 फरवरी तक 902 गोवंश गोअभयारण्य में बचा था।
6 साल में 1827 पशु छोड़े 10 गोशालाओं में
आरटीआई से मिली सूचना में जानकारी मिली है कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक 1827 पशुओं को गोशालाओं में छोड़ा गया है। जिले की 10 गोशालाओं की सूची इसमें शामिल की गई है।
बड़ा सवाल कहां गईं 2156 गाय