‘श्रीश्री गोपाल परिवार अभियान’ का किया अागाज
हांसी | आर्ट अाॅफ लिविंग हांसी द्वारा ‘श्रीश्री गोपाल परिवार अभियान’’ का अागाज किया गया। अभियान के तहत जो लोग अपने घर में शुद्ध देसी गाय का पालन पोषण कर रहे हैं तथा हमारी प्राचीन धरोहर को सहेजने का काम कर रहे हैं, उन्हें आर्ट अाॅफ लिविंग की ओर से ‘श्रीश्री गोपाल परिवार’’ की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। अभियान का दूसरा पहलू है ‘श्रीश्री गोपाल भक्त’’ की उपाधि उन लोगों को दी जाएगी, जो किसी भी प्रकार देसी गाय पालने वाले को प्रोत्साहन देने का कार्य करेंगे। जैसे किसी भी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रमों में उन्हें सम्मानित करना या ससम्मान उन्हें आगे स्थान देना। अगर कोई व्यापारी है तो प्रोत्साहन स्वरूप अपने उत्पादों में छूट देना, पेशेवर जैसे वकील,डॉक्टर,सीए या टीचर अपनी फीस में छूट देना या अन्य किसी भी प्रकार प्रोत्साहन देना जिससे उन्हें देसी गाय पालने पर गर्व महसूस हो। शहर के दो डॉक्टरों जनाना अस्पताल से डॉ. उर्मिल धतरवाल व लीखा अस्पताल से डॉ. वीएम लीखा ने श्री श्री गोपाल परिवार से सम्मानित देसी गाय पालने वाले के लिए अपनी ओपीडी मुफ्त करने की घोषणा की।