पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘जागरूक होकर आगे बढ़ें महिलाएं’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी | अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की शाखा का होली मिलन कार्यक्रम राष्ट्रीय मंत्री कल्पना गर्ग और जिला अध्यक्ष मधु बंसल के नेतृत्व में मनाया गया। महाराजा अग्रसेन प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन पुष्पा जैन, निर्मल गुप्ता, रेनू मित्तल, सुमन जैन, सुमन गोयल और उषा लोहिया ने किया। गणेश वंदना दृष्टि मित्तल ने की। जिला अध्यक्ष मधु बंसल ने नारी सशक्तिकरण के विषय में अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं को जागरूक रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मंच संचालन सचिव नीरू गोयल एवं वर्षा अग्रवाल ने किया। निर्मल गुप्ता को सरपरस्त पद के रूप में पुष्पा बंसल और उषा गर्ग के हाथों सम्मानित किया गया। विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। फूलों की होली खेली गई और होली के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। सह सचिव सुरेखा गर्ग एवं मीडिया प्रभारी डोली के अतिरिक्त निशा बंसल, पुष्पा मित्तल, अंजू जैन, बबीता तायल, ललिता, सबीना, रीना, सुनीता जैन, नीतू, मुस्कान, पूजा, आरती जैन, बंटी, रेखा, लता, शकुन जैन, सरिता गर्ग, विमला जैन, उषा खेड़ीवाल, भावना आदि उपस्थित थीं।

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में मौजूद सदस्य।
खबरें और भी हैं...