पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुल्हंडी के दिन 426 लोग पहुंचे पीजीआई, 6 की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वीजा व अन्य कागज जांच कराने पर फर्जी पाए

शहर में ट्रॉला ड्राइवर की प|ी ग्रेजुएशन कर चुके बेटे को रोजगार के लिए कनाडा भेजना चाह रही थी। लुधियाना में दूर की रिश्तेदारी में भाई ने कनाडा भेजने का विश्वास दिलाया। 2012 से कागज बनाने के नाम पर भाई व उसके परिवार के लोगों के खातों डेढ़-दो लाख करके 15 लाख डलवा दिए। बदले में मिले वीजा व अन्य कागज शहर की ट्रैवल एजेंसी पर चेक कराने पर फर्जी पाए। सात माह तक मामला रिश्तेदारी की वजह से दबाए रखा, लेकिन जब आरोपी ने बेटे को न विदेश भेजा और न ली हुई रकम लौटाई, तब हारकर फर्कपुर थाने में उन्होंने शिकायत दी। पुलिस ने छह लाेगाें काे नामजद किया है।

चांदपुर निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। एक साल पहले बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेजा है। बेटे गुरप्रीत को भी ग्रेजुएशन के बाद रोजगार के लिए विदेश भेजना चाह रहे थे। इसके लिए लुधियाना अपनी रिश्तेदारी में धर्मपुरा निवासी भाई कुलविंद्र के साथ 2012 से बात चल रही थी। शोरूम चलाने के साथ कुलविंद्र ने ऑफिस भी खोल रखा था और उन्हें भी विश्वास दिलाया कि बेटे गुरप्रीत को विदेश भेज देगा। इसके बाद उसने अपने व परिवार के अन्य सदस्यों के खातों में थाेड़े थाेड़े कर 15 लाख रुपए डलवाए। सात माह पहले कुलविंद्र की ओर से भेजे गए वीजा व अन्य दस्तावेज उन्होंने शहर के एक ट्रेवल एजेंसी पर चेक कराए, जहां उन्हें पता चला कि सारे कागजात फर्जी हैं। इस पर बात करने पर कुलविंद्र से उनका विवाद हो गया। जिसमें वह विदेश भेजने व रकम चुकाने से पहले मुकर गया। उसके दिए साढ़े तीन लाख के दो व एक नौ लाख के चेक भी बाउंस हो गए। बेटे को न विदेश भेजा और न रकम लौटाई। इस पर उन्होंने थाना फर्कपुर पुलिस को शिकायत दी।

रोहतक में शातिरों ने दो लोगों के अकाउंट से लाखों रुपए निकाले

भास्कर न्यूज | रोहतक

शातिरों ने दो लोगों के अकाउंट से लाखों रुपए की नकदी निकाल ली। दोनों वारदातों को अलग-अलग तरीके से अंजाम दिया है। इंदिरा कॉलोनी निवासी सचिन कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को उसने कॉलोनी में ही स्थित एटीएम से पैसे निकाले थे। इस वक्त उसके पीछे दो लड़के एटीएम में खड़े हुए थे। रात को सके अकाउंट से तीन बार में 32 हजार रुपए निकाल गए। वहीं दूसरे मामले में विशाल नगर के रवींद्र ने बताया कि उसका अशोक चौक स्थित एक्सिस बैंक में अकाउंट है। 6 मार्च को वो अपने घर पर था। उसका क्रेडिट कार्ड भी उसी के पास था। इसी समय उसके अकाउंट से अचानक तीन बार में 1, 39, 836 रुपए निकाल लिए। रवींद्र का दावा है कि उसने अपने अकाउंट से संबंधित कोई भी जानकारी किसी को नहीं दी। इसके बावजूद भी अकाउंट से अचानक पैसे कट गए। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कामा गैंग का धर्मवीर पिस्टल व पांच कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

हत्या मामले में पेरोल पर आए सजायाफ्ता हरेवा निवासी धर्मवीर को सीआईए-1 ने दादूपुर हेड से पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ काबू किया है। धर्मवीर कामा गैंग का सदस्य व कामा का भाई है। कामा की गैंगवार में मौत के बाद बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष के बलदेव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धर्मवीर को कोर्ट ने दोषी माना था। वह सजा काट रहा था और कुछ समय पहले ही पेरोल पर बाहर आया था। जिसे सीआइए-1 से एएसआई महबूब अली, राजकुमार ने अवैध हथियार के साथ काबू कर लिया। पूछताछ में धर्मवीर ने बताया कि उसने यह पिस्टल व कारतूस सनखेड़ा के नवीन से लिए। टीम ने नवीन को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

गुड़गांव में कोरोना की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस कर्मियों को दी बचने की ट्रेनिंग

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

इटली में काम करने वाले 71 भारतीय लोगों को एयर लिफ्ट करके भारत लाया गया। इन्हें बुधवार को मानेसर में कोरोना संदिग्धों के इलाज व जांच के लिए विशेष रूप से बनाए गए आर्मी कैंप में रखा गया है। सभी फिलहाल स्वस्थ्य है। किसी में भी अभी तक कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले है। इधर गुड़गांव में कोरोना वायरस से पीड़ित दो कंपनियों का इलाज जहां दिल्ली में चल रहा है वहीं 14 विदेशी (इटली निवासी) पेशंट यहां के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहा है।

बुधवार को कई डाक्टरों ने एंबुलेंस के ड्राइवर व ईएमटी को भी कोरोना से बचाव को लेकर ट्रेनिंग दी। साथ ही एक एंबुलेंस को स्पेशल कोरोना के मरीजों के लिए तैनात किया है। वहीं किसी भी मरीज को कोरोना संबंधी जानकारी देने के लिए एंबुलेंस के कंट्रोल रूम नंबर 108 को भी जारी किया गया है, जिससे कि कोई भी व्यक्ति कोरोना संबंधी जानकारी ले सकेंगे। सिविल सर्जन जेएस पूनिया ने बताया कि बुधवार को 71 भारतीय नागरिकों को मानेसर के आर्मी कैंप में भर्ती कराया गया है। सभी लोग इटली में काम करते थे। वहां फैले कोरोना के खतरे को भांपते हुए इन्हें एयर लिफ्ट किया गया।

दुकान पर दे रहा था नकली नोट, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

भास्कर न्यूज | पलवल

पलवल-सोहना मार्ग पर धतीर गांव में परचून की दुकान करने वाले व्यक्ति ने एक युवक को नकली नोट सहित काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच अधिकारी राहुल खान ने बताया कि धतीर गांव निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसने पलवल-सोहना मार्ग पर गांव के ही बस स्टैंड पर परचून की दुकान खोली हुई है। नौ मार्च को दुकान पर एक युवक आया और 200 रुपए का नोट देकर 20 रुपए का सामान लिया। उन्होंने वह नोट नकली लगा तो युवक को पकड़ लिया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास 200-200 रुपए के 45 व 100-100 रुपए के नौ नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोनीपत के गांव रिढ़ाना का रहने वाला रविंद्र है। आरोपी के कब्जे से प्रिंटर भी बरामद कर लिया है।

लोगो डिजाइन और हैकाथाॅन में लें हिस्सा, एक लाख रुपए तक जीतने का मौकालोगो डिजाइन कॉन्टेस्ट फॉर द
डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स


मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के अंतर्गत आने वाले डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स (डीई) के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका काम दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और चेन्नई जैसे मेट्रो सिटीज के साथ शिमला, चंडीगढ़ गाजियाबाद, फरीदाबाद व नागपुर में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के स्टेट्स रेिसडेंशियल और ऑफिस का मैनेजमेंट व एडमिनिस्ट्रेशन चलाना है। इसके साथ ही मुम्बई, नागपुर, गाजियाबाद, फरीदाबाद और दिल्ली की सरकारी कॉलोनियों के मार्केट प्रबंधन का काम भी डीई करता है।

योग्यता : प्रतियोगिता के लिए किसी प्रकार की विशेष योग्यता का बंधन नहीं है। कोई भी भारतीय इसके लिए आवेदन कर सकता है।

क्या मिलेगा : चयनित लोगो डिजाइन के विजेता को 50,000 रुपए की राशि और डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि : 20 मार्च, 2020

अधिक जानकारी के लिए देखें : https://www.mygov.in/task/logo-design-contest-directorate-estates/

5जी हैकाथॉन

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में कैंडिडेट्स को हेल्थकेयर, एजुकेशन एंड गवर्नेंस, एग्रीटेक एंड लाइवस्टॉक, एनवायरनमेंट, पब्लिक सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट, इंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन, इंडस्ट्री 4.0, स्मार्ट सिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी, बैंकिंग, फाइनेंस एंड इंश्योरेंस, लॉजिस्टिक्स एंड ट्रांसपोर्टेशन, मल्टीमीडिया एंड ब्रॉडकास्ट और अदर्स- हार्डवेयर, कम्प्यूटिंग आदि कैटेगरीज में 5जी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के बारे में बताना है।

योग्यता : कोई भी स्टूडेंट, स्टार्टअप, एकेडमिक इंस्टीट्यूशन और रजिस्टर्ड कम्पनी इसके लिए आवेदन कर सकती है।

क्या मिलेगा : चयनित 100 आइडियाज के डेवलपर्स को 1,00,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। 10 विजेताओं में प्रत्येक को 5,00,000 रुपए दिए जाएंगे। 10 रनरअप्स में प्रत्येक को 4,00,000 रुपए ईनाम के रूप में मिलेंगे। वहीं 10 सेकंड रनरअप्स में प्रत्येक को 3,00,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा टॉप तीन विजेताओं में प्रत्येक को 10,00,000 रुपए दिए जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि : कैंडिडेट्स को 31 मार्च, 2020 तक अपने आइडिया जमा करने होंगे।

अधिक जानकारी के लिए देखें : https://static.mygov.in/rest/s3fs-public/mygov_158262816355063671.pdf

वॉटर हीरोज- शेयर योर स्टोरीज काॅन्टेस्ट

डिपार्टमेंट ऑफ वॉटर रिसोर्सेस, रिवर डेवलपमेंट एंड गंगा रिज्यूविनेशन और मिनिस्ट्री ऑफ जल शक्ति द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य पानी के महत्व को बताना और पानी को बचाने के लिए जिन लोगों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं उन्हें पुरस्कृत करना है। आवेदकों कों 300 शब्दों तक का राइटअप, एक से पांच मिनिट का वीडियो और फोटो जमा करना होगा। वीडियो को मायजीओवी की वेबसाइट पर अपलोड नहीं करना है बल्कि यूट्यूब पर अपलोड कर उसकी लिंक शेयर करनी होगी।

योग्यता : प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कोई विशेष योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। कोई भी भारतीय इसके लिए आवेदन कर सकता है।

क्या मिलेगा : चयनित एंट्रीज को 10,000 रुपए की नगद राशि प्रदान की जाएगी। यह काॅन्टेस्ट 10 महीने तक चलेगा। हर महीने 10 एंट्रीज को चयनित किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि : 30 जून, 2020

अधिक जानकारी के लिए देखें : https://www.mygov.in/task/water-heroes-share-your-stories-contest/

इंटर्नशिप्स

एम्बेडेड सिस्टम्स

कंपनी- इंडियन रोबो स्टोर

कहां- दिल्ली

स्टायपेंड-

8,000-10,000 रुपए प्रतिमाह

यहां आवेदन करें-

internshala.com/i/3044833

आवेदन की अंतिम तिथि-

27 मार्च, 2020

डिजिटल मार्केटिंग

कंपनी - साई समस्थाना

कहां - बेंगलुरु

स्टायपेंड -

6,000-8,000 रुपए प्रतिमाह

यहां आवेदन करें-

internshala.com/i/3044835

आवेदन की अंतिम तिथि-

27 मार्च, 2020

कंटेंट राइटिंग

कंपनी- आइडियल डिजाइन्स

कहां- हैदराबाद

स्टायपेंड-

5,000-10,000 रुपए प्रतिमाह

यहां आवेदन करें -

internshala.com/i/3044838

आवेदन की अंतिम तिथि-

27 मार्च, 2020

ग्राफिक डिजाइन

कंपनी- वॉल्यूम

कहां- दिल्ली

स्टायपेंड-

7,000 रुपए प्रतिमाह

यहां आवेदन करें-

internshala.com/i/3044832

आवेदन की अंतिम तिथि-

27 मार्च, 2020

बिजनेस डेवलपमेंट

कंपनी- द बुलेटिन बोर्ड्स

कहां- गुरुग्राम

स्टायपेंड-

5,000-10,000 रुपए प्रतिमाह

यहां आवेदन करें-

internshala.com/i/3044834

आवेदन की अंतिम तिथि-

27 मार्च, 2020

बिजनेस डेवलपमेंट

कंपनी- द ब्रिज

कहां- बेंगलुरु

स्टायपेंड-

5,000-10,000 रुपए प्रतिमाह

यहां आवेदन करें-

internshala.com/i/3044836

आवेदन की अंतिम तिथि-

27 मार्च, 2020

महेंद्रगढ़ में मेला देखने जा रहे 4 लोगों की हादसे में मौत

बेटे काे कनाडा भेजने के नाम पर महिला से 15 लाख ठगे

भास्कर न्यूज| रोहतक / कैथल/ करनाल/ पानीपत

दुल्हंडी के दिन जिले अलग अलग स्थानों पर झगड़े और सड़क दुर्घटनाओं में घायल 426 लोग पहुंचे। इनमें छह लोगों की मौत हो हो चुकी है। 315 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य लोगों को उपचार के बाद वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया। जहां से उनमें से भी कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

कैथल के गांव पिलनी में होलिका दहन में कूदने से 42 वर्षीय देवीदत्त की मौत हो गई। देवीदत्त शराब के नशे में था। सोमवार को होलिका दहन के बाद सभी ग्रामीण अपने घरों की तरफ लौट आए तो देवीदत्त होलिका दहन में कूद गया। आसपास खेल रहे बच्चों को शोर सुनकर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसने से देवीदत्त की पीजीआई में मौत हो गई। दम तोड़ने से पहले उसने पुलिस को बयान दिए कि वह आग में कूदकर देख रहा था।

इधर, करनाल में फाग पर लोगों ने 12 झगड़े हुए। पुलिस के साथ हाथापाई की गई, वहीं असंध और कुंजपुरा में दुर्घटना में दो की मौत हो गई। झगड़ों में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। मेडिकल कालेज से 7 घायलों को पीजीआई रेफर किए गए। करनाल में पीसीआर-3 के इंचार्ज के साथ एक शराबी ने हाथापाई कर दी है। इंचार्ज ईएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वह और ड्राइवर ईएचसी सुरेंद्र कुमार दोनों पीसीआर पर तैनात थे। रात साढ़े 12 बजे लड़का हमारी पीसीआर के पास आया और जो शराब के नशे में धुत था। उसने हमारे पास आते ही गाली गलोच शुरू कर दी। उसने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। उसने कहा कि उसका नाम साहिल निवासी मलका मोहल्ला करनाल रहने वाला तुम्हें जो करना हो कर लो, उसके बाद उसने उसके साथ धक्का मुक्की की व थप्पड़ मुक्के मारे। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने व सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया।

पानीपत में विभिन्न जगहाें पर हुए 109 लड़ाई झगड़ाेें एक युवक की माैत हाे गई अाैर अलग-अलग 205 से जयादा घायल हाे गए। सभी घायलाें काे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाेली वाले दिन मंगलवार दिनभर में 176 व रात में 69 एमरजेंसी केस अाए। सभी 245 केस में 109 झगड़ाें के थे। वार्ड-26 की हरि नगर काॅलाेनी में पुरानी रंजिश के चलते 12वीं के छात्र काे शुभम पुत्र रमेश की 10 करीब युवकाें ने चाकुअाें व ईंटाें से हत्या कर दी। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हाे गई। थाना इंचार्ज ने सुनील ने बताया कि घटना शाम सवा 5 बजे की है।

| 5

हिसार, गुरुवार 12 मार्च, 2020

हरियाणा**

कनीना/महेंद्रगढ़ | हादसे के बाद घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त कार।

कनीना/महेंद्रगढ़ | धुलेंडी के दिन मंगलवार को मोटर साइकिल व स्कूटी पर चार लोग मेला देखने जा रहे थे। गांव डहीना से पहले हुए सड़क हादसे में बाइक व स्कूटी सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाबूलाल ने बताया कि मंगलवार को वह गांव के ही कुलदीप के साथ बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी के गांव सीहा मेला देखने जा रहे थे। उनके साथ ही एक अन्य बाइक पर गांव का ही संजय व उसका पिता लालचंद आगे चल रहे थे। डहीना के पास पहुंचे तो सामने से एक कार चालक संजय की बाइक को सामने से टक्कर मारी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

भिवानी के गांव बवानीखेड़ा में 2 पक्षों में खून संघर्ष, चाची-भतीजे की मौत, 22 लोगों पर मामला दर्ज

भिवानी | होली पर बवानीखेड़ा के वार्ड 13 में दो पक्षों के बीच हुए खून संघर्ष में चाची-भतीजे की मौत हो गई और आठ व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने छह नामजद सहित 22 लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। होली दहन पर सोमवार देर रात बवानीखेड़ा के वार्ड 13 में कई लोग मौजूद थे। इसी दौरान होली से प्रह्लाद रूपी लकड़ी को निकालने पर प्रीतम की सुरेश, छोटू व उनके परिवार के सदस्यों से कहासुनी हो गई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। 15 मिनट बाद अमर सिंह के मकान के पास उक्त विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर झगड़ा हो गया। इस दौरान सुरेश देवी प|ी राजकुमार व मनबीर की मौत हो गई, जबकि जगदीश, राजकुमार, संदीप, रवि, प्रीतम, व अजय घायल हो गए।

बीबीपुर में शराब ठेेेकेदार की गोली मारकर हत्या, 5 पर केस

जींद | बीबीपुर गांव में मंगलवार शाम को शराब ठेके से कुछ ही दूरी पर शराब ठेकेदार सुखविंद्र उर्फ सोनू (34) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या को अंजाम गांव के ही कुछ युवकों अन्य के साथ मिलकर दिया है। वारदात के बाद आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर 5 युवकों को नामजद कर उन्हें खिलाफ हत्या व साजिश रचने का केस दर्ज किया है।

सवाल और सुझाव के लिए ई-मेल कीिजए
education@dbcorp.in
खबरें और भी हैं...