रोजगार विभाग की प्लेसमेंट ड्राइव में 43 प्रार्थियों का चयन
लघु सचिवालय स्थित मंडल रोजगार कार्यालय में हुआ साक्षात्कार
लघु सचिवालय स्थित मंडल रोजगार कार्यालय में शुक्रवार काे बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें 95 प्रार्थियों ने साक्षात्कार के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। साक्षात्कार बाद 43 प्रार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया।
इस अवसर पर मंडल रोजगार अधिकारी डॉ. ललिता महतानी, सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश, सुरेंद्र कुमार मलिक, मैनेजर
मोनिका मक्कर, एलपीओ दीपिका माैजूद रहे।
लघु सचिवालय स्थित मंडल रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव में युवाअाें के इंटरव्यू लेते अधिकारी।