टोल प्लाजा के पास ट्रक में लदे 52 पशु छुड़वाए
हांसी| पुलिस ने रामायण टोल प्लाजा के समीप ट्रक में भरे हुए 52 पशुओं को छुड़वाया। इन्हें यूपी में ले जाया जा रहा था। ट्रक चालक व एक अन्य को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से थाना में सूचना मिली कि यूपी नंबर के एक ट्रक में पशु भरे हुए हैं, जो कि रामायण टोल प्लाजा पर रुकवाया हुआ है। सूचना मिलने पर वह टोल प्लाजा पर पहुंचे। ट्रक में दो व्यक्ति बैठे थे। ट्रक की जांच की गई तो उसमें 25 भैंसें व 25 कटड़े ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। न ही उनके लिए कोई चारा पानी की प्रबंध था। पुलिस ने यूपी के बागपत निवासी इरफान व आश मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।