पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News 60 Year Old Building Collapsed On Balsamand Road In Hisar Three Legs Narrowly Survived

हिसार में बालसमंद रोड पर ढही 60 साल पुरानी बिल्डिंग, तीन लाेग बाल-बाल बचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालसमंद रोड पर तायल आवास के सामने गुरुवार को करीब 60 साल पुरानी बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, बिल्डिंग के साथ ही मेन रोड है, जिससे पूरे दिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। जिस समय बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, उस समय मामूली सी दूरी पर होने के कारण वहां से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। हादसा 9 बजकर 54 मिनट पर हुआ।

पड़ोसी दुकानदार बिल्डिंग के कोने पर लगे नल से पानी पीने के लिए आया था, जैसे ही पानी पीने के बाद वह निकला और ठीक 6 सेकंड बाद ही बिल्डिंग ढह गई। इस दौरान दो राहगीरों का और केवल 2 सेकंड का फासला रहा। अगर वो दो सेकंड पहले पहुंच जाते तो बिल्डिंग उनके ऊपर गिर जाती। मामले की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी व दमकल केंद्र के अधिकारी पहुंचे। मगर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। बिल्डिंग के नीचे खड़े दाे बाइक डैमेज हो गए हैं। निगम टीम ने मौके की वीडियोग्राफी कराई और वापस लौट आई। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

पूरा दिन इसकी वीडियो सोशल साइट्स पर चली।

निगम ने 2011 में इसे कर दिया था कंडम घाेषित

बालसमंद रोड पर लोहा मंडी के पास कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति की बिल्डिंग बनी है। इस बिल्डिंग के ऊपर कोई नहीं रहता लेकिन नीचे बनी दुकानों में चार दुकानें किराये पर दी हुई थी। घटना के वक्त केवल एक दुकान खुली थी। बिल्डिंग मालिक को नगर निगम प्रशासन ने 2011 में ही नोटिस जारी किया था। मगर अभी तक मालिक ने बिल्डिंग को नहीं गिराया था। हालांकि, मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

प्रत्यक्षदर्शी बाेले - 2 सैकंड का रह गया फासला

प्रत्यक्षदर्शी प्रमाेद ने बताया उनका आयुर्वेद सेंटर है। मकान के पिछली गली में ऑफिस है। वहां से वाे न्यूजपेपर लेने गए थे। साथ में साथी दीपक था। जैसे ही वे आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र में घुसे ताे उसके चंद सेकंड बाद बिल्डिंग ढह गई। इसके बाद साथी दीपक ने दूसरे दुकानदारों काे फाेन कर सूचना दी।

9 बजकर 54 मिनट 4 सैकंड पर डा प्रमाेद दुकान में जाता हुअा।
खबरें और भी हैं...