बास में बस की टक्कर से 7 गोवंशों की मौत, 2 घायल
हांसी | बास में एक बस की टक्कर से 7 गोवंशों की मौत हो गयी। वहीं एक बाइक सवार घायल भी हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार एक बस जींद से मुंढाल की तरफ जा रही थी। रास्ते मे बास के समीप पहले गोवंशों को टक्कर मारी। टक्कर में 7 गोवंशों की मौत हो गयी जबकि 2 गोवंश घायल हो गयी। वहीं एक बाइक सवार भी हादसे में घायल हो गया। बाइक चालक को उपचार के लिए हांसी की सिविल अस्पताल लाया गया। एक गाड़ी भी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गयी। मामले में पुलिस ने एक बस को कब्जे में लिया है।