पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्याम वाटिका कॉलोनी में स्कूल वैन संचालक पर मिर्च फेंक लूटे 72 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तोशाम रोड स्थित श्याम वाटिका कॉलोनी में निजी स्कूल वैन के संचालक न्यू माॅडल टाउन वासी विनोद सोनी को बदमाशों ने राेककर मुंह पर मिर्च फेंककर जेब से 72 हजार रुपये लूट लिए। 2 बाइक पर सवार होकर आए 4 बदमाश दिनदहाड़े हुई घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे एक अन्य निजी स्कूल बस संचालक ने पीड़ित के परिजनों को फोन पर सूचना दी। इसके बाद उपचार के लिए जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया। आजाद नगर थाना एसएचओ सुखजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल की जांच करके विनोद सोनी के बयान दर्ज किए। एसएचओ सुखजीत ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। सच्चाई क्या है उसका पता लगा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...