तस्करी के लिए लाया 82 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद
उकलाना। सीआईए प्रथम व उकलाना थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बूढ़ा खेड़ा गांव के एक घर में दबिश देकर गाड़ी में रखा 82 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने बरामद गांजा व गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उकलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हवा सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को बूढ़ा खेड़ा निवासी विष्णु के आवास पर रेड की तो घर में खड़ी अॉल्टो गाड़ी में 82 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।