बूढ़ा खेड़ा गांव में तस्करी के लिए लाया 82 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद
जिला पुलिस की सीआईए प्रथम व उकलाना थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बूढ़ा खेड़ा गांव के एक घर में दबिश देकर गाड़ी में रखा 82 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने बरामद गांजा व गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
उकलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हवा सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को बूढ़ा खेड़ा निवासी विष्णु के आवास पर रेड की तो घर में खड़ी अॉल्टो गाड़ी में 82 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद
हुआ। पुलिस ने बरामदा
गांजे व गाड़ी को कब्जे में लेकर बूढ़ा खेड़ा वासी विष्णु के खिलाफ उकलाना थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।