पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोही गांव में मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालसमंद | राज्य के सीमा से सटे राजस्थान के गांव गडढ़ा में शनिवार को एक अधजला शव मिला है। राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसी युवक की हत्या के बाद हरियाणा सीमा से सटे गांव गढ़ड़ा में डालकर शव को खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया गया है। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने रविवार को हिसार क्षेत्र के विभिन्न गांव में दबिश दी। राजस्थान पुलिस के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मामला हिसार जिले से जुड़ा होने की आशंका है। उम्मीद है कि राजस्थान पुलिस इस मामले में सोमवार तक खुलासा कर देगी।
खबरें और भी हैं...