नशेड़ी निकली दुल्हन, ससुराल पहुंचते ही चूड़ा उतार फेंका, बोली-चिट्टा चाहिए
फिरोजपुर | पहले ही दिन ससुराल आई दुल्हन ने नशे के लिए हंगामा कर दिया। चूड़े उतार फेंके व चिल्लाने लगी। सास-ससुर डर गए और तुरंत उसे नशा छुड़ाओ केंद्र ले गए। डॉक्टर ने बताया कि युवती करीब 2 साल से हेरोइन लेने की आदी है। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। सास-ससुर ने डॉक्टर से कहा कि लिखकर दें कि ये नशा करती है ताकि बेटे की शादी तुड़वा सकें। डाॅक्टरों ने समझाया कि नशे का इलाज संभव है। तब परिवार उसके इलाज को तैयार हुआ व दवा लेकर वापस चले गए।