पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News A Further Disclosure In The Police Investigation The School Operator Provided The Dress To The Accused

पुलिस की जांच में एक औैर खुलासा : स्कूल के संचालक ने आरोपियों काे उपलब्ध कराई थी ड्रेस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के एक स्कूल में वीरवार काे हरियाणा शिक्षा बाेर्ड की दसवीं के अंग्रेजी के पेपर काे परीक्षार्थियों के स्थान पर अन्य से पेपर दिलाने के मामले में पुलिस की जांच में एक औैर चाैंकाने वाला खुलासा हुअा है।

जांच में सामने अाया है कि पास के एक गांव के स्कूल संचालक ने ही आरोपियों काे छात्राें की ड्रेस उपलब्ध कराई थी। यही नहीं फाेटाे स्टेट दुकान संचालक व स्कूल के क्लर्क से ही फर्जी आधार कार्ड बनवाए गए थे। पुलिस ने आरोपी स्कूल संचालक औैर दुकान संचालक की तलाश में छापामारी की मगर सफलता हाथ नही लग सकी। वीरवार काे शहर के एक स्कूल में हरियाणा शिक्षा बाेर्ड की कक्षा दसवी की परीक्षा में परीक्षार्थियों के स्थान पर छह युवकाें काे परीक्षा देते पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपियों औैर छह छात्राें के खिलाफ धाेखाधड़ी की धारा मे केस दर्ज किया था।

आरोपियों ने खुलासा किया था कि पास के ही एक स्कूल संचालक के कहने पर दाे दाे हजार रुपये के लालच में वह पेपर देने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने पास के गांव के स्कूल संचालक औैर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दुकानदार काे भी जांच में शामिल कर लिया था। मामले की जांच कर रहे सू्र्य नगर पुलिस चाैकी के एएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि जांच में अन्य के नाम भी सामने अा सकते है। जल्द ही फरार आरोपियों काे भी गिरफ्तार कर िलया जाएगा।

फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दुकान बंद कर फरार, टीम ने शुरू की जांच

िहसार| फाेटाे स्टेट के दुकान संचालकाें के फर्जी आधार कार्ड बनाने का स्टिंग प्रकाशित हाेते ही दुकानदाराें में हड़कंप मच गया। दुकानदाराें ने जहां फर्जी आधार कार्ड बनाने बंद कर िदए। वहीं एक दुकानदार दुकान बंद कर फरार हाे गया। पुलिस औैर गठित टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही फाेटाे स्टेट की दुकान चलाने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं है। भास्कर ने 14 मार्च के अंक में पेज नंबर एक पर भास्कर स्टिंग: नकल का अाधार: परीक्षा के लिए 200 से 500 रुपये में मात्र 5 मिनट में बन रहे फर्जी आधार कार्ड नाम शीर्षक से प्रमुखता के साथ स्टिंग प्रकाशित किया था। जिसमें फर्जी आधार कार्ड बनाने वाली तीन फाेटाे स्टेट की दुकानाें का खुलासा किया गया था। भास्कर में स्टिंग प्रकाशित हाेते ही फर्जी आधार कार्ड बनवाने औैर बनाने वालाें में हड़कंप मच गया। ज्वाहर-नगर में फाेटाे स्टेट संचालक जहां दुकार बंद कर फरार हाे गया। वहीं डीएन कालेज के पास फाेटाे स्टेट संचालकाें ने फर्जी आधार कार्ड बनाने बंद र दिए है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जयवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फर्जी आधार कार्ड बनाने वालाें के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने कहा कि आरोपियों काे किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

खबरें और भी हैं...