पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर के बाहर चारपाई पर बैठकर स्मैक बेचती महिला को किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी | जगदीश कॉलोनी में स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। महिला टीम को देखकर भागने लगी तो टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान महिला से स्मैक बरामद हुई। स्पेशल स्टाफ के एएसआई विनोद कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर जींद चुंगी पर मौजूद थे। किसी ने मुखबिरी दी कि जगदीश कॉलोनी में एक महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। वह अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठी है व नशीले पदार्थ बेच रही है। तुरंत फौरी की रेड की जाए तो महिला नशीला पदार्थ सहित काबू आ सकती है। सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर चारपाई पर बैठी एक महिला भागने लगे। टीम ने उसे पकड़ा तो उसके हाथ में एक पॉलीथिन था। जिसमें नशीला पदार्थ होने का शक था। मामले में डीएसपी रोहताश सिंह को सूचना दी। डीएसपी के पहुंचने के बाद महिला की छानबीन की गई तो पॉलीथीन से 24 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। टीम ने सीमा को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। सीमा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
खबरें और भी हैं...