चोरी का फोन खरीदने का आरोपी काबू
हांसी | चोरी का मोबाइल फोन खरीदने पर पुलिस ने एक युवक विक्की को गिरफ्तार किया है। उससे मोबाइल फोन बरामद कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मोबाइल चोरी करने का आरोपी मोनू जेल में बंद है। पुलिस पूछताछ के लिए उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। विक्की लाल सड़क का रहने वाला है और उसने उत्तम नगर से चोरी हुई मोबाइल खरीदा था। उत्तम नगर से मोबाइल फोन पिछले साल 31 अगस्त को चोरी हुआ था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोबाइल चोरी करने का आरोपी मोनू एक अन्य मामले में पहले से जेल में बंद है। पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर उसे अदालत में पेश करेगी और रिमांड मांगेगी। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी।