बुजुर्ग को धक्का देने का आरोपी गिरफ्तार
हांसी| घर में घुसकर लूटपाट करने और बुजुर्ग को धक्का देकर गिराने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह नारनौंद का रहने वाला कुलदीप उर्फ बीनू है। वारदात ने दौरान आरोपी ने बुजुर्ग को धक्का भी दिया था, जिससे उनके सिर और कूल्हे पर चोट लगी थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।